रोजर फेडरर अपने लंबे करियर को लेकर हैरान हैं, संन्यास के बाद ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2022

स्विट्जरलैंड के टेनिस के बादशाह रोजर फेडरर के संन्यास के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनको बधाई दे रहे हैं। फेडरर ने हाल 7 सितम्बर को पेशेवर टेनिस से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब वह अगले हफ्ते शुरु होने वाले लीवर कप अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट के रूप में खेलेंगे।

 

रोजर फेडरर संन्यास के बाद अपने लम्बे करियर को लेकर चकित हैं। बता दें, दिग्गज खिलाड़ी करियर की शुरुआत में कई बार मुकाबले के दौरान गुस्सा करते नजर आए। ऐसे में उनके इतने लम्बे करियर की किसी को उम्मीद नहीं थी। इतना ही नहीं फेडरर के गुस्सैल रवियै को लेकर उनके माता-पिता को शर्मिंदा होना पड़ा था। वहीं, अब स्टार खिलाड़ी ने अपने करियर को लेकर ट्वीट किया है और उसमें अपने माता-पिता और पत्नी मिर्का का भी जिक्र किया। 

 

'किसने सोचा होगा कि यह सफर इतना लंबा चलेगा' : रोजर फेडरर

रोजर फेडरर ने ट्विटर पर लिखा, "टेनिस से संन्यास लेने का ऐलान करना सुखद रहा क्योंकि ये वो लम्हा है जिनसे मेरी मां और पिताजी व पत्नी मिर्का जुड़े हैं। किसने सोचा होगा कि यह सफर इतना लंबा चलेगा।अविस्मरणीय!"

 

दिग्गज खिलाड़ी ने वर्ष 2003 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था। उसके बाद इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उस दौरान फेडरर ने पीट सैम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया और 20 मेजर खिताब अपने नाम किए। 

 

ग्रैंड स्लैम के मामले में राफेल नडाल 22 चैंम्पियनशिप जीतकर पहले स्थान पर हैं। वहीं, नोवाक जोकोविच ने 21 खिताब जीते हैं। फेडरर ने दोनो खिलाड़ियों के साथ कई यादगार मैच खेले हैं।   

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar