दूसरी बार घुटने के ऑपरेशन से पहले निराश थे रोजर फेडरर!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2021

दोहा। रोजर फेडरर ने एक साल से भी अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर रहने पर कभी संन्यास लेने के बारे में गंभीरता से विचार नहीं किया लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि दायें घुटने के दूसरे ऑपरेशन से पहले वह निराश थे। कतर ओपन में भाग लेने के लिये यहां पहुंच रखे फेडरर ने कहा, ‘‘मैं निराश था। निश्चित तौर पर मुझे विश्वास नहीं था कि मुझे दूसरा ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। यह ऐसा क्षण होता है जहां आपके दिमाग में कुछ सवाल पैदा हो सकते हैं। ’’ यह 39 वर्षीय खिलाड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 के बाद अपना पहला मैच दोहा में बुधवार को डैन इवान्स या जेरेमी चार्डी के बीच खेलेगा। फेडरर ने अपने दायें घुटने का पहला आपरेशन फरवरी 2020 में किया था। अपने चार बच्चों के साथ घूमने या मोटर साइकिल पर कहीं जाने से घुटने में सूजन आ जाती जिसके बाद जून में उन्होंने घोषणा की थी कि उन्हें दूसरी बार ऑपरेशन करवाना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks