रोजर फेडरर को झटका, तीन पायदान खिसककर शीर्ष पांच से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2019

पेरिस। नोवाक जोकोविच ने आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतने पर विश्व में नंबर एक स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है लेकिन रोजर फेडरर शीर्ष पांच से बाहर हो गये हैं। जोकोविच ने दो घंटे तक चले फाइनल मैच में रफेल नडाल को हराया। नडाल ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है लेकिन फेडरर तीन पायदान नीचे छठे स्थान पर खिसक गये हैं। 

यह भी पढ़ें: पंड्या की उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गयी: गावस्कर

मेलबर्न में शुरुआती दौर में बाहर होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं। जापान के केई निशिकोरी दो पायदान ऊपर सातवें स्थान पर हैं। स्टीपास तीन पायदान आगे बढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गये हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका