इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में राफेल नडाल भिड़ेंगे रोजर फेडरर से

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

इंडियन वेल्स। राफेल नडाल ने घुटने की समस्या के बावजूद शुक्रवार को रूस के करेन खाचानोव की चुनौती पस्त करते हुए एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनकी भिड़ंत रोजर फेडरर से होगी। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं क्येांकि नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शुरूआती दौर में ही पराजित हो गये थे। उन्होंने दोनों टाईब्रेकर में दबदबा बनाया और रूस के खिलाड़ी को 7-6 7-6 से मात दी। 

अब वह इंडियन वेल्स के पांच बार के चैम्पियन फेडरर से करियर की 39वीं भिड़ंत में आमने सामने होंगे जिन्होंने 67वीं रैंकिंग के खिलाड़ी पोलैंड के हुबर्ट हुर्कास्ज को 6-4 6-4 से मात दी। नडाल और फेडरर के बीच जीत का रिकार्ड 23-15 है। लेकिन फेडरर ने 20 हार्ड कार्ड कोर्ट मुकाबलों में से 11 में जीत हासिल की है जिसमें पिछली पांच भिड़ंत शामिल हैं। हालांकि दोनों 2017 अक्तूबर के बाद से आमने सामने नहीं हुए हैं, जिसमें फेडरर ने शंघाई मास्टर्स में सीधे सेटों में जीत हासिल की थी। 

प्रमुख खबरें

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah