रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने जीता टाटा ओपन ट्रॉफी का खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

पुणे। भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने रविवार को यहां टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में ल्यूक सैविल और जॉन-पैट्रिक स्मिथ की शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी को हराकर अपना दूसरा एटीपी विश्व टूर खिताब जीता। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक घंटे 44 मिनट तक चले मुकाबले को 6-7(10) 6-3 10-6 से अपने नाम किया। बोपन्ना और रामकुमार ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले एडिलेड स्पर्धा में पहली बार एटीपी टूर पर जोड़ी के रूप में जीत दर्ज की थी। 

इसे भी पढ़ें: अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्यों को अहमदाबाद में सम्मानित करेगा बीसीसीआई 

भारतीय जोड़ी के पास 3-2 की बढ़त थी और उसके पास पैट्रिक-स्मिथ की सर्विस तोड़ने का मौका था लेकिन वे सफल नहीं हुए। स्कोर के 6-6 होने के बाद टाई ब्रेकर में बोपन्ना की एक असहज गलती का खामियाजा इस जोड़ी को उठाना पड़ा। दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी और उन्होंने तीसरे गेम में ल्यूकी की सर्विस तोड़ कर ऐसा ही किया। बोपन्ना ने इसके बाद अपनी सर्विस को भुनाकर यह सेट जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने सुपर टाईब्रेकर में इस लय को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश

SBI Funds का Mega IPO अगले हफ्ते, Share Market में 10,000 करोड़ की हलचल

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई