नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को अपने सोशल मीडिया विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुप्ता की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।
इससे पहले कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी दिव्या स्पंदना निभा रही थीं। गुप्ता अब तक पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट थे।