'भारत-बांग्लादेश के लिए रोहिंग्या बड़ी चुनौती, मिलकर काम करना जारी रखेंगे', Modi-Hasina की मुलाकात के बाद विदेश सचिव का बयान

By अंकित सिंह | Jun 22, 2024

भारत और बांग्लादेश ने शनिवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की मौजूदगी में एमओयू और समझौतों का आदान-प्रदान किया। एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम मोदी और उनकी समकक्ष हसीना ने एक संयुक्त बयान जारी किया। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों पर विचार किया और पिछले एक साल में की गई पहलों पर प्रकाश डाला। हालांकि, दोनों देशों के बीच रोहिंग्या भी बड़ा मुद्दा रहता है। इसी को लेकर नरेंद्र मोदी और शेख हसीना की मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय का बयान आया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर, PM Modi बोले- हम अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं

विनय क्वात्रा ने कहा कि इसका कुछ प्रभाव हम पर भी पड़ता है। तो उन चुनौतियों पर भी चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि म्यांमार में इन चिंताओं को वास्तव में कैसे प्रतिबिंबित किया जाना चाहिए, यह भी भारत और बांग्लादेश के बीच चर्चा में आता है। तो यह सब इन चर्चाओं का स्पेक्ट्रम बनता है और इस स्पेक्ट्रम के कुछ प्रमुख तत्वों पर भी आज दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। भारत में बांग्लादेश के सांसद की हत्या पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के सांसद से संबंधित घटना की फिलहाल जांच चल रही है और दोनों देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​​​वर्तमान में समन्वय कर रही हैं और जांच के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की जा रही हैं। और हमारी ओर से सरकार जांच के हिस्से के रूप में बांग्लादेश पक्ष को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। 

प्रमुख खबरें

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत

Vinesh Phogat का मामला PM Modi तक पहुंचा, Sakshi Malik ने की निष्पक्ष Trial की अपील

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा