कूड़ा गया फिर से कूड़ेदान में... NDA में वापसी को लेकर Rohini Acharya ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2024

पटना। बिहार में राजनीतिक उथलपुथल के बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले जनता दल (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा, ‘‘कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में, कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक।’’ नीतीश कुमार ने यह कहते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया कि 18 महीने से भी कम समय पहले वह जिस महागठबंधन और विपक्षी गुट इंडिया में शामिल हुए थे, उसमें उनके लिए स्थितियां ठीक नहीं लगीं और चीजें अच्छी तरह से काम नहीं कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें: Nitish के इस्तीफे के बाद Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने जानें क्या कहा

उन्होंने अपने भाई और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक वीडियो साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘जनता जनार्दन के बीच जाएंगे, खुद के साथ-साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे।’’ इससे पहले उन्होंने बृहस्पतिवार को भी नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से विवादित टिप्पणी की थी और बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। बाद में राजद ने दावा किया था कि रोहिणी के सोशल मीडिया पोस्ट का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे, न कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc बैठक के बीच TMC में बड़ा सियासी भूकंप, 14 सांसदों ने BJP नेताओं से की मुलाकात, शुभेंदु भी रहे मौजूद

Badminton: लंबे इंतजार के बाद Trophy पर PV Sindhu की नजर, खिताब जीतने का सुनहरा मौका

China-North Korea Relations: 7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे, दुनिया में बढ़ी हलचल... क्या बदलेगा एशिया का पावर गेम?

रोहित शर्मा का Shreyas Iyer को समर्थन, कहा- अब T20 कप्तान का अच्छा वक्त शुरू होगा