Rohini Police ने जाली नोट गिरोह पकड़ा, 10.50 लाख के Fake Currency के साथ चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 07, 2026

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली के रोहिणी जिले में पुलिस ने जाली नोटों की आपूर्ति करने और उन्हें बाजार में खपाने वाले कथित गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है तथा करीब 10.50 लाख रुपये के संदिग्ध नकली नोट बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी 56 वर्षीय पुष्कर राज पुरबिया उर्फ ‘डॉक्टर’, राजस्थान के बाड़मेर निवासी 22 वर्षीय गोसाई राम, हरियाणा के सोनीपत निवासी 28 वर्षीय साहिल खरब और राजस्थान के चूरू जिले के निवासी 31 वर्षीय नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से जुड़े परिसरों की तलाशी में प्रिंटिंग उपकरण, डिजिटल उपकरण, प्रिंटिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद हुआ, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर नकली नोट तैयार करने और छापने में किया जाता था। डीसीपी के अनुसार, अभियान और बाद की जांच के दौरान 500 रुपये मूल्यवर्ग के संदिग्ध नकली नोटों की 21 गड्डियां बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत करीब 10.50 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि पुरबिया प्रॉपर्टी डीलर था और कथित तौर पर नकली नोटों की तैयारी तथा प्रसार के लिए अन्य आरोपियों के साथ समन्वय करता था जबकि गोसाई राम पर सामग्री जुटाने और ऑनलाइन स्रोतों तथा सोशल मीडिया के जरिए नकली नोट तैयार करने की प्रक्रिया सीखने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि साहिल खरब पर सामग्री जुटाने, सोनीपत में परिसर की व्यवस्था करने तथा नकली नोटों की तैयारी और प्रसार में कथित तौर पर मदद करने का आरोप है। नरेंद्र कुमार पर पुष्कर राज पुरबिया और गोसाई राम के संपर्क में होने तथा सामग्री जुटाने में मदद करने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में दो कलर प्रिंटर, पेपर-कटिंग मशीन, दो लैपटॉप, नोट गिनने की मशीन, स्क्रीन-प्रिंटिंग सामग्री, एक डेस्कटॉप कंप्यूटर, दो मॉनिटर, एक सीपीयू और उच्च सुरक्षा विशेषताओं वाले खाली सुरक्षा कागज शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि पूरे गिरोह, नकली नोटों के स्रोत और गंतव्य तथा गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 Rankings: Shreyas Iyer करियर के सर्वश्रेष्ठ 7वें पायदान पर पहुंचे

Lepchajagat में WBFDC लॉज और Homestay से निहारें Kanchenjunga, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट

Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला

Sitamarhi और Vaishali में मुठभेड़ व हमले के बाद छह बदमाश गिरफ्तार