दोहरे शतक के बाद रोहित शर्मा ने अब ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

दुबई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में पारी का आगाज करने वाले रोहित शर्मा आईसीसी रैंकिंग में तीनों प्रारूपों में शीर्ष दस में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हो गए। रोहित से पहले कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट को अलविदा कह चुके गौतम गंभीर यह श्रेय हासिल कर चुके हैं। रोहित ने रांची में तीसरे टेस्ट में 212 रन की पारी खेली और 12 पायदान चढकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 10वें स्थान पर पहुंच गए।

अजिंक्य रहाणे कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर पहुंचे। वह टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बाद तीसरे भारतीय हैं। मयंक अग्रवाल 18वें स्थान पर हैं। प्लेयर ऑफ द सीरिज रहे रोहित श्रृंखला से पहले 44वें स्थान पर थे। वह वनडे में फरवरी 2018 में आईसीसी रैंकिंग में दूसरे और टी20 में नवंबर 2018 में सातवें स्थान पर पहुंचे थे। 

इसे भी पढ़ें: सिंधू की आसान जीत, शुभंकर ने सुगियार्तो को हराया

कोहली तीनों प्रारूपों में नंबर एक रह चुके हैं। वहीं गंभीर टेस्ट और टी20 में शीर्ष और वनडे में आठवें स्थान पर रहे थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव क्रमश: 14वें और 21वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिये जार्ज लिंडे 104वें स्थान पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका

Jaipur के SMS Hospital में महिला पर गिरा पंखा, सिर में आए 15 टांके

Achanakmar Tiger Reserve में बाघिन के हमले से युवक की मौत, मुंगेली का मामला