रोहित बने दुबई स्थित कोचिंग एकेडमी के ब्रांड दूत , मिलेगी ऑनलाइन कोचिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा को यहां स्थित क्रिकेट अकादमी ‘क्रिककिंगडम’ का ब्रांड दूत नियुक्त किया गया है। यह अकादमी वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप कम होने के बाद अपने ‘आनलाइन प्लेटफार्म’ के जरिये भी कोचिंग की सुविधा देगी। क्रिककिंगडम की मदद से कोचों की सेवाएं लेने के अलावा मैदान और नेट की सुविधा की बुकिंग की जा सकती है और साथ ही यह अकादमियों का प्रबंधन भी करती है। प्रेस विज्ञप्ति में रोहित के हवाले से कहा गया, ‘‘क्रिककिंगडम खेल के महान खिलाड़ी तैयार करने वाली पारंपरिक विधियों को आधुनिक वैज्ञानिक ट्रेनिंग पद्धतियों के साथ मिलाना चाहता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनका विजन दूरदर्शी है और वे प्रत्येक पहलू को पेशेवर और ढांचागत बनाना चाहते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने किया खुलासा, टूटे घुटने के साथ खेला था 2015 का वर्ल्ड कप

रोहित का नाम अकादमी के निदेशक के रूप में भी प्रस्तावित किया गया है। मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी इस अकादमी के मेंटर में से एक हैं। इस अकादमी के साथ कम से कम 20 कोच जुड़े हैं और इनमें से अधिकांश ने जमीनी स्तर और जूनियर स्तर पर काम किया है। इन कोचों में प्रदीप इनगाले, पराग मदकइकर, सुभाष रंजने और प्रथमेश सालुंखे प्रमुख हैं। यह अकादमी चार वर्ग में कोचिंग देती है जिसमें पांच से आठ वर्ष, आठ से 13 वर्ष, 13 वर्ष से अधिक और क्लब एवं एलीट स्तर के क्रिकेटर शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा