IND vs ENG : अच्छी ओपनिंग न कर पाने पर रोहित शर्मा की सफाई, कहा-बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी बदलाव किया था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

नॉटिंघम। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफल होने के लिए अपनी बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी बदलाव किए हैं, जिसमें गेंद को शरीर के करीब खेलना और क्रीज का इस्तेमाल शामिल है। रोहित ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद गुरुवार को कहा, ‘‘ हां, आपको काफी कुछ बदलना होता है और यह कुछ ऐसा जो मैंने भी किया है। जब गेंद स्विंग होती है तो आपके खेल के बहुत सारे तकनीकी पहलू होते हैं जिसका आपको एक सलामी बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल करने की जरूरत होती है।’’

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अनिल कुंबले को इस मामले में पीछे छोड़ा

सैम कुरेन ने सीमारेखा के पास उनका कैच लपका। उन्होंने कहा, ‘‘ जैसे आपने कहा कि यह मेरा पसंदीदा शॉट है, इसलिए मुझे शॉट खेलना है, हमें खेल के पहले घंटे में कोई खराब गेंद नहीं मिली और उनके गेंदबाज काफी अनुशासित थे।’’ खराब रोशनी और बारिश के कारण दिन में केवल 33.4 ओवर का खेल ही हो पाया जिसमें भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 125 रन बनाये। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की अगुवाई में इंग्लैंड ने 15 रन के अंदर चार विकेट निकालकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत  इंग्लैंड के 183 रन से 58 रन पीछे है।

प्रमुख खबरें

Pew Survey Report: Pakistan को लेकर भारतीय Hindus और Muslims की सोच में दिखा बड़ा अंतर, 78% भारतीयों की नजर में Pakistan बड़ा खतरा

Delhi Traffic Advisory for 15th August: Independence Day पर ये रास्ते रहेंगे बंद, देखें पूरा Route Chart

Independence Day पर 301 वीरता पदक की घोषणा, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों को मिले 197 मेडल

Rupee विदेशी मुद्रा बाजार में दो पैसे की बढ़त के साथ 95.43 प्रति US Dollar पर पहुंचा