माइकल क्लार्क ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह, कहा- 'रोहित शर्मा को T20 WC से पहले ब्रेक की जरूरत'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2024

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा के लगातार खराब स्कोर को तूल नहीं दिया लेकिन कहा कि ‘थके हुए ’ भारतीय कप्तान को टी20 विश्व कप से पहले तरोताजा होने के लिये ब्रेक की जरूरत है। अगले महीने टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करने जा रहे रोहित पिछली पांच पारियों में चार बार दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। इस साल आईपीएल से पहले रोहित ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी।

दरअसल, क्लार्क ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ रोहित अपने प्रदर्शन का खुद बेहतर आकलन कर सकता है। वह निराश होगा खासकर उसने जितनी शानदार शुरूआत की थी। मेरे ख्याल से वह थका हुआ भी है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसे में तरोताजा होने के लिये एक ब्रेक बहुत जरूरी है। लेकिन वह मुंबई इंडियंस का भी अहम खिलाड़ी है। उसे ब्रेक मिलना मुश्किल है। उसे फॉर्म में लौटना होगा। रोहित जैसे खिलाड़ी के लिये यह मुश्किल नहीं है। वह इतना प्रतिभाशाली है कि ज्यादा दिन फॉर्म का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।’’

क्लार्क ने हार्दिंक पंड्या की भी तारीफ की जिसने सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट से मिली जीत में तीन विकेट चटकाये। क्लार्क ने कहा ,‘‘पिछले कुछ मैचों में वह विकेट ले रहा था। एक हरफनमौला के लिये एक विभाग में सफलता मिलने से दूसरे में आत्मविश्वास लौटता है।

प्रमुख खबरें

BJP की महिला नेता ने पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

ईरान के राष्ट्रपति रईसी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

विकास ही मुख्य मुद्दा, पीएम हिन्दू-मुसलमान नहीं कर रहे, बल्कि विपक्षी दलों की सच्चाई बता रहे : Pushkar Singh Dhami

Hungary में डेन्यूब नदी में नौका दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच लापता