आस्ट्रेलिया मैच को लेकर थांगारासु नटराजन सहित इन गेंदबाजों की रोहित शर्मा ने तारीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2021

ब्रिसबेन। भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा थांगारासु नटराजन के ‘मजबूत व्यक्तित्व’ से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि तमिलनाडु का बायें हाथ का यह गेंदबाज शीर्ष स्तर पर सफलता हासिल करने की भूख की बदौलत अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा। नटराजन टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर आये थे। उन्होंने गेंदबाज मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शारदुल ठाकुर के साथ मिलकर आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 369 रन पर समेट दिया और रोहित के अनुसार यह किसी उपलब्धि से कम नहीं।

इसे भी पढ़ें: भूपेंद्र यादव के बयान पर राजद का पलटवार, कहा- हम खरमास में ही कर देंगे खेल

रोहित ने कहा कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का मिलाकर अनुभव चार टेस्ट मैचों का था, जिसे देखते हुए बल्लेबाजी के मुफीद विकेट पर आस्ट्रेलिया को इतने रन पर समेटने में उनकी तारीफ की जानी चाहिए। रोहित ने कहा, ‘‘इनमें से ज्यादा गेंदबाज पहली बार आस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं। सिराज ने दो मैच खेले हैं और सैनी सिडनी में खेला था। निश्चित रूप से इनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने काफी अनुशासन दिखाया और अगर मुझे इन गेंदबाजों के प्रदर्शन का आकलन करना हो तो मैं कहूंगा कि उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। यह अब भी अच्छी पिच है। यह उनके लिये शानदार अनुभव है जिसमें उन्होंने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को गेंदबाजी करके खुद को परखा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा