रोहित शर्मा स्वदेश लौटे, सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2018

 नयी दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा बेटी के जन्म के कारण स्वदेश लौट गये हैं और वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई के बयान के अनुसार रोहित 12 जनवरी से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिये आठ जनवरी को टीम से जुड़ेंगे। रोहित की पत्नी रितिका ने रविवार को मुंबई में लड़की को जन्म दिया और यह बल्लेबाज मेलबर्न टेस्ट मैच में भारत की 137 रन से जीत के तुरंत बाद मुंबई के लिये रवाना हो गया था। 


यह भी पढ़ें: भारत की शीर्ष स्तरीय गेंदबाजी का सामना करने में नाकाम रहे: पेन

बयान के अनुसार, ‘‘रोहित आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। टेस्ट टीम में उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं चुना गया है। वह (रोहित) आठ जनवरी को एकदिवसीय टीम से जुड़ेंगे जब टीम 12 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला के लिये तैयारी शुरू करेगी।’’

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!