Champions Trophy 2025 से पहले रोहित शर्मा जमकर कर रहे मेहनत, रनिंग करते हुए वीडियो वायरल

By Kusum | Jan 15, 2025

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा है। जून में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय कप्तान की हर कोई तारीफ कर रहा था लेकिन कुछ ही महीने के अंदर चीजें पूरी तरह से बदल गई। टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित पर टेस्ट से भी रिटायरमेंट लेने का दबाव बनने लगा। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर रोहित ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 

खराब दौर से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले मंगलवार को मुंबई टीम के साथ अभ्यास किया लेकिन अभी ये स्पष्ट नहीं है कि वह आगामी मैच में खेलेंगे या नहीं। 37 वर्षीय रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहद खराब फॉर्म में थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट में सिर्फ 31 रन बनाए और सिडनी में पांचवें तथा आखिरी टेस्ट के कारण खुद बाहर रहने का फैसला किया। 

उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर सुबह कुछ घंटे चले अभ्यास सत्र में भाग लिया। उन्होंने मुंबई के दिग्गज और भारत के अपने साथी खिलाड़ी रहे अंजिक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी की। रोहित ने आखिरी बार मुंबई के लिए 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra