BCCI की गाइडलाउंस के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहे थे फ्लॉप

By Kusum | Jan 21, 2025

विजय हजारे ट्रॉफी के बाद अब एक बार फिर रणजी सीजन शुरू होने वाला है। लीग राउंड में आखिरी दो मैच खेले जाने हैं जिसके बाद नॉकआउट का दौरा शुरू होगा। बचे हुए दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीजीटी खेल चुके 9 दिग्गज नजर आएंगे। वहीं इन खिलाड़ियों में टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे नाम भी शामिल हैं। ये बीसीसीआई की नई गाइडलाइंस का ही असर है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ब्रेक के समय घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य है। 

मुंबई की टीम में भारत के कई स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे। इनमें यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा होंगे। रोहित ने पहले टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने खुद को मैच के लिए उपलब्ध बताया। इन खिलाड़ियों का सामना तेज गेंदबाज उमरान मलिक से होगा जो अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। 

विराट कोहली

 जबकि विराट कोहली 23 जनवरी से शुरू होने वाले मैच में सौराष्ट्र का सामना करेंगे। इसके बाद 30 जनवरी को टीम का सामना रेलवे से होगा। रेलवे के खिलाफ मैच में विराट कोहली दिल्ली का हिस्सा होंगे। 12 साल बाद कोहली फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए दिखेंगे। वहीं पंत भी काफी समय बाद दिल्ली का हिस्सा होंगे। 

रविंद्र जडेजा - साथ ही टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी रणजी ट्रॉफी खेलते हुए दिखेंगे। वह सौराष्ट्र के लिए मुकाबला खेलने उतरेंगे। इस टीम में जडेजा के अलावा दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी शामिल हैं। जडेजा साल 2023 में भी रणजी ट्रॉफी का मैच खेल चुके हैं उस दौरान सौराष्ट्र ने तमिलनाडु के हराया था। 

मयंक अग्रवाल- बीजीटी में एक मैच खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल भी रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। वह मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक में खेलेंगे। उनके अलावा सिडनी टेस्ट के लिए टीम इंडिया में एंट्री करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम का हिस्सा होंगे। 

मोहम्मद सिराज- इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिराज 30 जनवरी से शुरू होने वाले आखिरी लीग मैच में हैदराबाद का सामना करने उतरेंगे।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले