राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोहित शर्मा रहेंगे उपलब्ध: जहीर खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

मुंबई। मुंबई इंडियन्स के निदेशक (क्रिकेट संचालन) जहीर खान ने शुक्रवार को कहा कि कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को राजस्थान रायल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे।मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल के 11 सत्र में पहली बार रोहित को मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच के दौरान बुधवार को मैदान से बाहर बैठना पड़ा। उन्हें यह चोट अभ्यास सत्र के दौरनलगी थी। 

रोहित के चोटिल होने के बारे में पूछे जाने पर जहीर ने कहा, वह निश्चित दौर पर चयन के लिए उपलब्धऔर वह आत्मविश्वास से भरे है। यह हमारे लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा की रोहित अभ्यास करेंगे जिससे चीजों का बेहतर तरीके से पता चलेगा। हम उनके चयन को लेकर आश्वस्त है।रोहित ने शुक्रवार को वानखेडे स्टेडियम में नेट पर अभ्यास भी किया।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी