By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026
भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को क्रिकेट में उनके ‘‘अतुलनीय योगदान’’ और ‘‘अनुकरणीय नेतृत्व’’ के लिए शनिवार को यहां अजींक्या डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय (एडीवाईपीयू) के दीक्षांत समारोह में मानद डॉक्टरेट (डी.लिट.) की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
रोहित को इस समारोह में खेल जगत में उनके अद्वितीय योगदान और विश्व मंच पर उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।’’ टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके 38 वर्षीय रोहित अब भारत की तरफ से केवल वनडे क्रिकेट में ही खेलते हैं।