Rohit Shetty Firing Case: मुख्य शूटर दीपक शर्मा समेत 7 आरोपियों की पुलिस हिरासत 4 मार्च तक बढ़ी

By रेनू तिवारी | Feb 26, 2026

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने मुख्य शूटर दीपक शर्मा और छह अन्य आरोपियों की पुलिस हिरासत 4 मार्च तक बढ़ा दी है। पुलिस ने मामले की व्यापक जांच और हथियारों की बरामदगी के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी। पुलिस ने यह कहते हुए आरोपियों की और दस दिन की हिरासत मांगी कि हथियारों से संबंधित कुछ बरामदगी अभी बाकी है। उसने कहा कि आरोपियों द्वारा टोह लेने के संबंध में भी आगे की जांच आवश्यक है।

अदालत के संज्ञान में यह भी लाया गया कि मामले में शस्त्र अधिनियम की अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं। शूटर दीपक शर्मा समेत आरोपियों को 14 फरवरी को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की उनकी पिछली हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद, उन्हें बुधवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एमसीओसीए) के अंतर्गत मामलों के विशेष न्यायाधीश सत्यनारायण नवंदर के समक्ष पेश किया गया। सभी आरोपियों की ओर से पेश हुए अधिवक्ता दिलीप शुक्ला ने पुलिस द्वारा हिरासत को दस दिन बढ़ाने के अनुरोध का विरोध किया।

इसे भी पढ़ें: Shahid Kapoor Birthday: जब Audition के लिए मांगते थे उधार के कपड़े, आज हैं बॉलीवुड के Superstar हैं शाहिद कपूर

 

उन्होंने निवेदन किया कि न्याय के हित में पुलिस को कम दिनों की हिरासत दी जा सकती है। विशेष न्यायाधीश नवंदर ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि जांच के दायरे को देखते हुए पुलिस को पर्याप्त समय दिया जाना आवश्यक है। जुहू स्थित शेट्टी की नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर एक फरवरी को कम से कम पांच गोलियां चलाई गई थीं। एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के शीशे पर लगी थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली है। लोनकर राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर गोलीबारी के मामले में वांछित आरोपी है।

प्रमुख खबरें

LPU में अशांति सोची-समझी साजिश, BJP सांसद Ashok Kumar Mittal ने खारिज किए ऑनलाइन दावे

Asian Games Men Hockey: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

Rahul Gandhi के Balaghat दौरे पर Rajeev Chandrasekhar ने उठाए सवाल, Wayanad की याद दिलाई

Top 10 Breaking News 1 October 2026 | Afghanistan Earthquake | Merchant Navy Officer Murder | Flydubai Mid Air Emergency | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें