रोहित शर्मा ने कहा, खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों को काम करने की दिशा मिलती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2022

नयी दिल्ली।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि खिलाड़ियों की भूमिका स्पष्ट करने से उन्हें खराब फॉर्म से जूझने के दौरान वह दिशा मिलती है जहां उन्हें ध्यान केंद्रित करना है और इससे उन्हें अपने खेल में सुधार करने तथा फिर से मजबूत बनने में मदद मिलती है। रोहित को लगता है कि एक कप्तान के रूप में यह समझना उनका काम है कि जब खिलाड़ी खराब दौर से गुजर रहे हों तो उन्हें क्या चाहिए। रोहित ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘फॉलो द ब्ल्यूज’ पर कहा, ‘‘जाहिर है मेरे लिए यह कुछ खास लोगों के साथ जल्दी से ढलना और फिर यह समझना है कि उन्हें क्या चाहिए, उनके मजबूत पक्ष क्या हैं और उनके कमजोर पहलू क्या हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें प्रतिक्रिया दें और उनके साथ काम करें। टीम उस व्यक्ति से क्या उम्मीद कर रही है इस बारे में बहुत विशिष्ट रहें।’’

इसे भी पढ़ें: भारत के स्टार ओलंपिक फुटबॉल कप्तान समर ‘बद्रू’ बनर्जी का निधन

इस तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज ने सहज माहौल की जरूरत पर भी जोर दिया। रोहित ने कहा, ‘‘मेरे लिए एक कप्तान के रूप में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा माहौल तैयार करें जहां उन्हें यह न लगे कि यह बहुत अधिक दबाव का माहौल है। हम कोशिश करते हैं और लोगों के लिए एक माहौल बनाते हैं। हम कोशिश करते हैं कि वे जो करें उसका लुत्फ उठाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि मेरा मानना है कि दबाव को बहुत अधिक हावी नहीं होने देना महत्वपूर्ण है। जब आप खेल रहे होते हैं तो जाहिर है दबाव होगा क्योंकि जब आप गेंद को अपने हाथ में रखते हैं तो एक गेंदबाज के रूप में आप पर दबाव होता है।’’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘जब आप बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो दबाव होता है और यही आपको अपने दम पर संभालना होता है। आपके अलावा कप्तान या कोच या कोई भी इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।’’ रोहित को जिंबाब्वे के मौजूदा दौरे से आराम दिया गया है और वह इस महीने के अंत में दुबई में शुरू होने वाले एशिया कप में टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल