वृद्धि को मजबूत करने में बौद्धिक संपदा अधिकार की भूमिका महत्वपूर्ण: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारत ऐसे पड़ाव पर है जहां वृद्धि और विकास को हर ओर से मजबूत करने की जरूरत है और बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) की इसमें अहम भूमिका है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष 28,000 पेटेंट मिले हैं, 2013-14 में इनकी संख्या 4,000 थी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 2.5 लाख ट्रेडमार्क का पंजीयन हुआ और 16,000 से अधिक कॉपीराइट हुए जिनका अर्थव्यवस्था पर बहुत मजबूत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ये मामूली संख्या नहीं है। यह अर्थव्यवस्था की मजबूती है, ऐसे नवोन्मेष और कॉपीराइट का समर्थन करना जिनके बढ़ने का अर्थव्यवस्था पर खासा मजबूत प्रभाव पड़ेगा और इससे इसका अपना परिवेश और राजस्व पैदा होने लगेगा।’’

इसे भी पढ़ें: अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो लोकतंत्र और संविधान खत्म कर देगी : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के समर्थन से नवोन्मेष की प्रेरणा मिली तथा और कॉपीराइट मिले हैं और अब आईपीआर मुद्दों से निपटने के लिए एक व्यवस्थित तरीका है। वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय में बौद्धिक संपदा के मामलों से निपटने के लिए एक पीठ का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि बौद्धिक संपदा संरक्षण की 2016 में शुरू की गई योजना को 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

प्रमुख खबरें

FIFA President Gianni Infantino 2027 में नहीं लड़ सकते चौथा चुनाव, पूर्व अधिकारी का दावा

बिहार में Renewable Energy सेक्टर में 2.57 लाख करोड़ के Investment की उम्मीद

Virginia चुनाव जीतकर US Congress पहुंचे Suhas Subramanyam, बोले- अंतहीन युद्ध खत्म कराएंगे

Agniveer योजना में विस्तार, मोदी की VISTAR योजना समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें