IPO में निवेश करने वालों के लिए खबर! रोलेक्स रिंग्स का आएगा IPO

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

नयी दिल्ली। वाहन कलपुर्जा कंपनी रोलेक्स रिंग्स को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है। कंपनी द्वारा नियामक के पास जमा कराए गए दस्तावेजों के अनुसार आईपीओ के तहत 70 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और साथ ही रिवेंडल पीईएलएलसी 65 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश लाएगी।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 महामारी के भीषण प्रकोप से विनिर्माण क्षेत्र में आई जोरदार गिरावट: PMI

अभी रिवेंडल की रोलेक्स रिंग्स में 45.51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वाहन कलपुर्जा कंपनी ने आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज मार्च में जमा कराए थे। कंपनी को 28 मई को इसपर सेबी का निष्कर्ष मिला है। आईपीओ, अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) या राइट्स निर्गम लाने को सेबी का निष्कर्ष अनिवार्य होता है।

प्रमुख खबरें

TMC नेता Abhishek Banerjee ने Om Birla को लिखा पत्र, कल्याण बनर्जी का निलंबन रद्द करने की मांग

Meghalaya सरकार का SBI को आदेश, शिक्षकों के PF खाते के 342 करोड़ रुपये लौटाए जाएं

Abhijit Deepke ने सूखा प्रभावित किसानों के लिए 5,000 रुपये की सरकारी मदद को बताया नाकाफी

Tehri Cyber Fraud: 500 रुपये की कुर्ती मंगाने पर 13 लाख ठगे, Rajasthan से आरोपी गिरफ्तार