Scholarship 2023: रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप महिला छात्राओं को दे रही वित्तीय सहायता, 31 अगस्त तक करें अप्लाई

By अनन्या मिश्रा | Aug 12, 2023

शिक्षा में अपना योगदान देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आगे आई है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी तहत मेधावी महिला छात्राओं के लिए 'रोल्स-रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप 2023' की शुरूआत की गई है। इस स्कॉलरशिप के जरिए इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को आर्थिक व वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग के बैचलर कोर्स में एडमिशन लेना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें: Government Job: राजस्थान में आयुर्वेद विभाग में 787 पदों पर निकली वैकेंसी, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन

क्वालिफिकेशन

किसी AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स की शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। 

इंजीनियरिंग में छात्राओं के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर एयरोस्पेस और मरीन इंजीनियरिंग संबंधित विषयों का होना जरूरी है।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 60% अंक होना जरूरी है।

छात्रा के परिवार की सालाना आय 4 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष में आने वाली छात्राएं भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।

वहीं स्कॉलरशिप के लिए एकल माता-पिता, अनाथ और विकलांग छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्कॉलरशिप से मिलने वाले लाभ

इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित महिला छात्राओं को 35,000 रुपए की राशि दी जाएगी। 

इस राशि के जरिए छात्राओं को शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही रोल्स रॉयस इंडिया द्वारा वेबिनार, वन टू वन मेनी मेंटरशिप सत्र आदि में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

वेबिनार के विषय

समय प्रबंधन का महत्व

तनाव से निपटना

विकास मानसिकता और आदतें

प्रेरित रहना

सकारात्मक मनोविज्ञान

कौशल वृद्धि (अंग्रेजी संचार, सीवी लेखन, साक्षात्कार)

व्यक्तित्व विकास

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट 

पिछले शैक्षणिक वर्ष की मार्कशीट

वर्तमान शैक्षणिक वर्ष प्रवेश प्रमाण

पासपोर्ट के आकार की तस्वीर

आधार कार्ड

छात्रवृत्ति आवेदक का बैंक खाता विवरण

पारिवारिक आय प्रमाण

ऐसे करें आवेदन 

रोल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बडी4स्टडी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्कॉलरशिप सेक्शन में 'रोल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप 2023' के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अप्लाई पर क्लिक करें।

ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से खुद को रजिस्टर करें।

इसके बाद आप आवेदन के पेज पर पहुंचेंगे।

अब सारी जानकारी फिल करने फॉर्म सबमिट कर दें।

आप चाहें तो भविष्य के लिए पीडीएफ बनाकर इसे सुरक्षित कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत