Pre-Wedding Shoot के लिए 5 ऑफबीट Locations, जीरो वैली से ओरछा तक मिलेंगे बेहतरीन नजारे

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 20, 2026

सगाई होने के बाद कपल्स ज्यादातर शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट कराते हैं। दरअसल, इन फोटज में कपल की केमिस्ट्री के साथ ही उनकी लव स्टोरी की खूबसूरती दिखाई देते हैं। आजकल काफी ट्रेंडिंग है प्री-वेंडिंग शूट। अगर आप भी प्री-वेडिंग फोटोशूट की तैयारी में लगे हैं और किस लोकेशन पर शूट कराना सबसे बेहतर रहने वाला है, तो यह लेख आपके लिए है। आइए आपको बताते हैं प्री-वेड‍िंग शूट के ल‍िए शानदार जगहों के बारे में, जहां आप अपना प्री-वेडिंग शूट करा सकते हैं।

ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरे-भरे खेतों और गांव के बीच फोटो क्लिक करवाना काफी सुंदर लगता है। आप भी अपना प्री-वेडिंग शूट जीरो वैली में करवा सकते हैं। यहां पर आपको दूर-दूर तक फैले खेत और चीड़ के पेड़ से तस्वीरों को एकदम प्राकृतिक लुक मिलेगा।

फोटोशूट आइडिया- यहां पर आप लाइट कलर के कपड़े वियर करें, खेतों के बीच या पहाड़ों के सामने फोटो क्लिक कर सकते हैं।

किसके लिए सही- वैसे यह जगह उन कपल्स के बेस्ट हैं, जिन्हें कम भीड़ पसंद हो।

ओरछा, मध्य प्रदेश

प्री-वेडिंग शूट के लिए ओरछा सबसे बेहतरीन जगह है। यहां पर आपको पुरानी इमारतों और नदी के किनारे फोटो क्लिक करना काफी पसंद हो सकता है। यहां पर आपको पुराने महल, छतरियां और बेतवा नदी के पास में शानदार फोटोज क्लिक करवा सकते हैं।

फोटोशूट आइडिया- यहां पर आप पारंपरिक पुराने महलों के सामने सुंदर तस्वीरें लें सकते हैं।

किसके लिए सही- जिन्हें तस्वीरों में पुराने जमाने जैसा लुक चाहिए।

सत्ताल, उत्तराखंड

नैनीताल के पास में ही सत्ताल मौजूद है, यहां पर कई झीलें और घने पेड़ है। सत्ताल की हरियाली, पानी और पहाड़ों के बीच कपल फोटोशूट के लिए सुंदर बैकग्राउंड मिल जाएगा।

फोटोशूट आइडिया- यहां पर झील के किनारे चलते हुए या पेड़ों के बीच फोटो क्लिक करवा सकते हैं।

किसके लिए सही- जिन लोगों को नेचर और पहाड़ काफी पसंद हो।

हर्षिल, उत्तराखंड

यदि आपको पहाड़ काफी पसंद है, तो आप यहां पर फोटोशूट करा सकते हैं। हर्षिल में आपको पहाड़, हरियाली और गांव का माहौल तस्वीरों को सुंदर बना सकते हैं।

फोटोशूट आइडिया- पहाड़ों के समाने या गांव की गलियों में तस्वीरें क्लिक करवाएं।

किसके लिए सही- जिन लोगों को सिंपल और रोमांटिक तस्वीर चाहिए।

गांडिकोटा, आंध्र प्रदेश

कुछ हटके आप चाहते हैं, तो आप आंध्र प्रदेश के गांडिकोटा भी जा सकती हैं। वैसे यह पेन्नार नदी से बनी घाटी और चट्टानों के नजारे देखने को मिलेंगे। यदि आपको पहाड़ों और हरियाली से अलग ही सुंदर तस्वीरे चाहिए, तो यह जगह आपके लिए है।

फोटोशूट आइडिया- वैली के नजारों के साथ तस्वीरें लें, लेकिन किनारों के पास न जाएं।

किसके लिए सही- जिन लोगों को फोटोज एकदम यूनिक और हटकर चाहिए।

प्रमुख खबरें

Marco Rubio और S Jaishankar के बीच Mumbai में अहम बैठक, रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात

Rajnath Singh ने दुशान्बे में की बैठक, Marco Rubio पहुंचे भारत, शाम के मुख्य समाचार

Asian Para Games में Himanshu Nandal और निरंजन मुकुंदन ने जीते कांस्य पदक

यमन के Shabwa में Houthi मिसाइल हमले में 73 की मौत, 200 से अधिक रंगरूट घायल