रोमियो लेन रेस्टोरेंट सील, गौरव लूथरा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

By अभिनय आकाश | Dec 09, 2025

गोवा के वागाटोर इलाके में स्थित रोमियो लेन नामक रेस्टोरेंट को तोड़फोड़ अभियान से पहले सील कर दिया। इस रेस्टोरेंट के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हैं, जो रोमियो लेन स्थित बर्च रेस्टोरेंट के भी मालिक हैं, जहाँ रविवार को आग लगने की घटना में 25 लोगों की जान चली गई थी। इस बीच, गोवा पुलिस के अनुरोध पर आव्रजन ब्यूरो ने सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। भीषण आग लगने के बाद नाइट क्लब के मालिक थाईलैंड के फुकेत भाग गए हैं। फरार दोनों के खिलाफ ब्लू-कॉलर नोटिस जारी होने की संभावना है। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) के अनुसार, ब्लू नोटिस किसी आपराधिक जाँच के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों की ठिठुरन मिटाएं: भारत की ये 5 गर्माहट भरी जगहें बनेंगी परफेक्ट विंटर गेटवे

गोवा के अरपोरा स्थित एक रेस्टोरेंट-सह-क्लब में लगी भीषण आग की मजिस्ट्रेट जाँच शुरू कर दी गई हैप्रेस नोट में कहा गया है कि अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है, सभी संबंधित दस्तावेज़ मंगवाए हैं और उन खामियों की जाँच कर रहे हैं जिनके कारण लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद क्लब चलता रहाराज्य सरकार पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रही है अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में रविवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। गोवा सरकार ने घटना की जाँच के लिए एक समिति का गठन किया है।

इसे भी पढ़ें: Goa nightclub fire: लूथरा बंधुओं के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस, अब तक 5 लोग गिरफ्तार

इसके अलावा, यह भी पता चला है कि सरपंच ने बिजली और पानी के कनेक्शन, घर की मरम्मत और ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य अनुमतियों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पर हस्ताक्षर किए थे। ट्रेड लाइसेंस की समाप्ति के बाद भी यह परिसर मार्च 2024 से चल रहा था। गोवा पंचायत राज अधिनियम की धारा 72-ए के तहत, स्थानीय निकाय को ऐसे परिसरों को सील करने का अधिकार है। हालाँकि, वे ऐसा करने में विफल रहे। गोवा पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए सीबीआई के इंटरपोल विभाग के साथ समन्वय कर रही है। पुलिस ने कहा है कि फुकेत की यात्रा करना उनकी "जांच से बचने की मंशा" को दर्शाता है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IPL 2026 से पहले नेहल वढेरा का संकल्प, फाइनल की हार से सीखा बड़ा सबक

Global Cues ने बिगाड़ा खेल, Sensex में 1000 अंकों की भारी गिरावट, IT-Metal Stocks धड़ाम

T20 World Cup में Italy का बड़ा उलटफेर, Nepal को 10 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास

Winter Olympics में Remembrance Helmet पर बवाल, यूक्रेनी एथलीट Heraskevych अयोग्य घोषित