Cristiano Ronaldo Birthday : शराबी पिता के कारण जन्म से पहले गर्भपात करने वाली थी माँ, अब पूरी दुनिया में चमका सितारा

By Prabhasakshi News Desk | Feb 05, 2025

आज के दौर में एक देश ऐसा भी है जिसके नाम से ज्यादा दुनिया में उसे उस देश के फुटबॉलर के नाम से ज्यादा जानते हैं। उस देश का नाम है पुर्तगाल और फुटबॉलर है क्रिस्टियानो रोनाल्डो। वे पेशेवर फुटबॉलर के तौर पर सऊदी अरब के क्लब अल-नासेर के लिए फॉरवर्डर के रूप में खेलते है और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करते है। अपने पूरे करियर में रोनाल्डो ने पांच बैलोन डी'ओर पुरस्कार और चार यूरोपीय गोल्डन शूज़ जीते हैं, जो एक यूरोपीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है।

जन्म नहीं देना चाहती थी माँ

क्रिस्टियानो रोनाल्डो जन्म 5 फरवरी 1985 को हुआ था। वे गरीब मां-बाप की चौथी संतान थे। उनके पहले रोनाल्डो डोलोरेस और जोस डिनिस की तीन संतानें थी- ह्यूगो, केटिया और एल्मा। रोनाल्डो उनकी चौथी संतान के रूप में गर्भ में आए। तब मां डोलोरेस रोनाल्डो को जन्म नहीं देना चाहती थी। अपनी आत्मकथा 'मदर करेज' में डोलोरेस लिखती हैं कि उन्होंने गर्भपात के लिए डॉक्टर से बात की, लेकिन उसने मना कर दिया। डोलोरेस अब भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं कि ऐसा नहीं हो सका। रोनाल्डो भी अब मजाक में कहते हैं, 'देखो मां! तुम मुझे गर्भपात कराना चाहती थी और आज मैं ही हूं जो घर में पैसे ला रहा हूं।'

पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगा मन

वे हमेशा रोते रहते थे। इसलिए नाम पड़ा रोंदू रोनाल्डो। जब उनका स्कूल में दाखिला हुआ तो वो घर की याद में रोने लगते थे। साथ पढ़ने वाले उन्हें रोंदू कहने लगे। रोनाल्डो बहुत तेज भागते थे इसलिए उन्होंने फुटबॉल खेलना शुरू किया। रोनाल्डो का मन पढ़ाई से ज्यादा फुटबॉल खेलने में लगता था। महज आठ साल की उम्र में उन्होंने लोकल टीम के लिए फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उनका सिलेक्शन वर्ल्ड अंडर-17 टीम में हो गया।

कभी पीछे मु़ड़कर नहीं देखा

साल 2007 में एक इंटरव्यू में रोनाल्डो की मां ने स्वीकार किया कि 18 साल की उम्र तक उन दोनों का एक ज्वाइंट अकाउंट था। इसी में रोनाल्डो के पैसे आते थे जिनका ख्याल उनकी मां रखती थी। इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 2003 में उन्हें 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर में साइन किया उस वक्त उनकी उम्र महज 18 साल थी। इसके बाद रोनाल्डो ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई सालों तक वो स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड की टीम का पर्याय रहे। मौजूदा वक्त में सऊदी अरब के अल-नासरे के लिए खेलते हैं।

अब तक नहीं की शादी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तीन प्रेमिकाओं से चार बच्चे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक किसी से शादी नहीं की। स्पेनी मॉडल जॉर्जियाना रेड्रिगेज उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड हैं। उनसे भी एक बच्ची का जन्म हो चुका है। रोनाल्डो रूस की मॉडल इरीना के साथ भी करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। रोनाल्डो 25 साल के थे तब उनका पहला बेटा पैदा हुआ। हालांकि उन्होंने कभी इस बेटे की मां का नाम सार्वजनिक नहीं किया। इसके अलावा रोनाल्डो के एक जुड़वा बेटी और बेटा भी हैं।

प्रमुख खबरें

Dollar Liquidity बढ़ाने में RBI की Swap Facility सफल, FCNR Deposits में 86% ग्रोथ से Rupee पर दबाव होगा कम

Taxation Laws Bill 2026: विदेशी निवेश बढ़ाने को केंद्र का मास्टरप्लान, Investment Funds को मिलेगी बड़ी छूट

Ghaziabad में Kanwar Yatra का असर: 9 दिन तक School-College रहेंगे बंद, जानें कब खुलेंगे

India Manufacturing Sector: जुलाई में सुस्त पड़ी रफ्तार, 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुँचा PMI