Ronit Roy की सिक्योरिटी फर्म Saif Ali Khan को देगी सुरक्षा, मुंबई पुलिस का एक कांस्टेबल भी हमेशा रहेगा साथ

By एकता | Jan 23, 2025

पिछले हफ्ते घर पर हुई चोरी की घटना में घायल होने के बाद अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। सैफ ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए अभिनेता रोनित रॉय से कांटेक्ट किया है। अनजान लोगों को बता दें कि उड़ान और अग्ली जैसी फिल्मों में अभिनय करने के वाले रोनित एक 'ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन एजेंसी' के मालिक हैं।

रोनित रॉय की सुरक्षा फर्म फिल्म उद्योग के सितारों को सुरक्षा प्रदान करती है। सैफ अली खान से पहले रोनित की सिक्योरिटी फर्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान समेत कई अन्य बॉलीवुड सितारों को सिक्योरिटी दे चुकी है।

इसे भी पढ़ें: Chhaava Trailer । छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में Vicky Kaushal की एक्टिंग ने फूंकी जान, Akshay Khanna भी दिखे दमदार

रोनित की सिक्योरिटी फर्म के अलावा मुंबई पुलिस ने भी सैफ को चौबीसों घंटे सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस का एक कांस्टेबल दिनभर अभिनेता के साथ रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 2 से निकाल दिए गए Akshay Kumar, एक्टर ने खुद किया खुलासा, फैंस हुए हैरान

सैफ के घर पर क्या हुआ था?

सैफ अली खान को पिछले सप्ताह उस समय छह बार चाकू घोंपा गया था, जब एक घुसपैठिया चोरी करने के लिए उनके घर में घुसा था। जब अभिनेता ने उसका सामना किया, तो लुटेरे ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। अभिनेता ने घुसपैठिये को एक कमरे में कैद करने में कामयाबी हासिल की, लेकिन वह एयर-कंडीशनिंग डक्ट के ज़रिए भाग निकला, जिसका इस्तेमाल उसने अभिनेता के घर में घुसने के लिए किया था।

खान के घावों से बहुत ज़्यादा खून बह रहा था, उन्हें देर रात लीलावती अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, चाकू का एक घाव उनकी पीठ पर था और चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी से सिर्फ़ 2 मिमी दूर से गुज़रा। अभिनेता की गर्दन और हाथ पर भी चोटें आईं और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ी। वह परसों घर लौटे और उन्हें कम से कम एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी गई है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत