मध्य प्रदेश में स्कूलों की छतों पर होंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित, मंत्री हरदीप सिंह डंग के निर्देश

By दिनेश शुक्ल | Jan 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सौर उर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य में स्कूलों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जाएगें। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने प्रदेश के स्कूलों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के निर्देश दिये हैं। प्रथम चरण में कुछ स्कूलों को चिन्हित कर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। डंग ने एक गाँव का चयन कर सोलर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाते हुए मॉडल गाँव के रूप में स्थापित करने के भी निर्देश दिये। इनकी सफलता के बाद पूरे प्रदेश में योजना का प्रसार किया जायेगा। यह निर्देश मंत्री डंग ने सोमवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के भिण्ड में सैनिक स्कूल को लेकर मुख्यमंत्री की रक्षामंत्री से चर्चा

डंग ने कहा कि प्रदेश में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में पिछले एक दशक में दस गुना प्रगति हुई है। प्रदेश में 2380 मेगावॉट की 126 सौर ऊर्जा, 2444 मेगावॉट की 71 पवन ऊर्जा, 119 मेगावॉट की 34 बॉयोमास ऊर्जा, 99 मेगावॉट की 13 लघु जल विद्युत योजनाएँ हैं। डंग ने सोलर और पवन ऊर्जा के एक्शन प्लान, कुसुम योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान, सोलर रूफटॉप कार्यक्रम, निर्माणाधीन परियोजनाएं, लघु जल एवं बॉयोमास ऊर्जा आदि की समीक्षा की। बैठक में प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा संजय दुबे और प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम दीपक सक्सेना उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा