Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक

By अनन्या मिश्रा | Oct 30, 2026

अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां पर एडवेंचर के साथ रहस्य को करीब से महसूस कर सकें। तो आपके लिए उत्तराखंड की रूपकुंड झील परफेक्ट ट्रेकिंग डेस्टिनेशन हो सकती है। यह जगह समुद्र तल से करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। रूपकुंड झील अपनी खूबसूरती के अलावा यहां पर मिले मानव कंकाल के कारण पूरी दुनिया में फेमस है। हालांकि यहां पर पहुंचना इतना भी आसान नहीं है और मौसम भी चुनौतियों को बढ़ा सकता है।

कंकालों की झील

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूपकुंड में बर्फ पिघलने पर मानव अवशेष दिखाई देते हैं। साल 2019 में एक वैज्ञानिक स्टडी में सामने आया था कि यहां पर मिले कंकाल अलग-अलग आनुवंशिक समूहों से जुड़े हैं। वहीं कुछ अवशेष करीब 1200 साल पुराने बताए जाते हैं। हालांकि इनके यहां तक पहुंचने की कहानी आज भी रहस्य बनी हुई है।

रूपकुंड का ट्रैक करीब 50 किमी से ज्यादा लंबा और कठिन माना जाता है। रास्ते में आपको घास के मैदान, जंगल, ग्लेशियर और बर्फीले हिस्से मिलेंगे। ट्रैक का सबसे ऊंचा हिस्सा करीब 5,000 मीटर की ऊंचाई पर है। ट्रैकिंग एक्सपर्ट कहते हैं कि पहली बार यहां पर जाने वाले लोगों को अनुभवी गाइड और पर्याप्त तैयारी के साथ यहां जाना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

इस ट्रैक पर मौसम तेजी से बदल सकता है। इसलिए अपने साथ रेनकोट और गर्म कपड़े जरूर रखें। जींस की जगह पर आरामदायक ट्रेकिंग कपड़े और मजबूत जूते पहनें। प्लास्टिक या कचरे को रास्ते में न फैलाएं। स्थानीय प्रशासन और ट्रेकिंग गाइड के सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा के गंजाम में 4 रक्षा हेलीकॉप्टरों से गिराए गए 4500 किलो अनाज के पैकेट

फिर बढ़ेगा प्रदूषण, पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं हुई दोगुनी, कुल आंकड़ा 1007 पहुंचा

मणिपुर में N Biren Singh का विरोधियों पर आरोप, बोले इस्तीफा देने के बाद भी हिंसा क्यों जारी

Daily Use के लिए Best Salt कौन सा है, जानिए सादा, सेंधा और काला नमक किसका करें सेवन?