Devendra Fadnavis meet Narendra Modi: 20: 10: 10: का फॉर्म्युला, दिल्ली में बैठकों का दौर, पीएम मोदी से मिले फडणवीस

By अभिनय आकाश | Dec 12, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। महायुति गठबंधन के विभिन्न घटकों के लिए पदों की संख्या कितनी होगी, इस पर फैसला होना बाकी है। एनसीपी नेता ने कहा कि भाजपा को 20 पद मिलने की संभावना है, जबकि शिवसेना और एनसीपी को 10-10 पद मिलेंगे। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू से अपनी मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के देवता भगवान विट्ठल-रुक्मिणी की मूर्ति भेंट की।

इसे भी पढ़ें: साख बचाने के लिए एकनाथ शिंदे ने लिया वक्त, अब शिवसेना को बचाने की है बड़ी चुनौती

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां फडणवीस और धनखड़ की मुलाकात की तस्वीर साझा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के ऊर्जावान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुझे विश्वास है कि तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल महाराष्ट्र की विकास यात्रा को नई गति देगा। उन्हें आगे के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। फडणवीस ने भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के साथ गडकरी से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: गति वही है, केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं... शपथ के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना द्वारा अपने तीन नेताओं को नये कैबिनेट में मौका नहीं देने की संभावना हैं, जबकि वे पिछली सरकार में भी मंत्री थे, क्योंकि उनके प्रदर्शन को लेकर शिकायतें हैं। पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। शिवसेना नेता ने बताया कि पार्टी उनके स्थान पर नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल कर सकती है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के एक सहयोगी और पार्टी विधायक ने कहा कि कई विधायकों ने कुछ मंत्रियों के बारे में चिंता जताई है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत