भारत के खिलाफ100वें टेस्‍ट में उतरने से पहले जो रूट को मिला यह तोहफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2021

चेन्नई। भारत के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के जरिये अपना सौवां टेस्ट खेलने जा रहे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को एक विशेष कैप उनके साथी बेन स्टोक्स ने दी। एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर मैच शुरू होने से पहले उन्हें यह कैप दी गई। उन्हें इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने भी एक खास कैप दी। रूट ने भारत के खिलाफ 2012 . 13 के दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 2016 में विशाखापत्तनम में भारत के ही खिलाफ 50वां टेस्ट खेला। रूट ने इस टेस्ट से पहले 19 शतक और 49 अर्धशतक समेत 8249 रन बनाये हैं।

प्रमुख खबरें

नागपुर में Rahul Gandhi पर BJP का हमला, कांग्रेस ने बताया जनता की आवाज

रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी

Bigg Boss 20 Updates | वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, गुल्लू ने खोले राज, आसिफ खान बने इस हफ्ते के नए कैप्टन

कायरता इनकी पहचान, Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा प्रहार, कहा- हिंदुस्तान के युवाओं पर मुझे गर्व, हम आपके साथ