सिर्फ एक साल में Royal Enfield ने बेचीं Hunter 350 की 2 लाख बाइक

By विंध्यवासिनी सिंह | Aug 30, 2023

बच्चे जब जवान होने लगते हैं तो उनकी पहली पसंद होती है दमदार बाइक पर राइड करना। वैसे तो मार्केट में आपको बहुत सारी बाइक की कंपनी और बहुत सारे मॉडल देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इन सब के बीच रॉयल एनफील्ड काफी विश्वसनीय नाम है और इसके दीवानें आपको चारों तरफ देखने को मिल जाएंगे।

आपको बता दे कि पिछले साल ही 2022 में अगस्त में ही हंटर 350 को लांच किया गया था और फरवरी 2023 आते आते ही हंटर ने अपनी 1 लाख यूनिट सेल का आंकड़ा पार कर लिया था, हंटर की कामयाबी यहीं नहीं रुकी और अपना 1 साल पूरा करते-करते यह बाइक 2 लाख यूनिट बाइक बेचने के आंकड़े को पार कर चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: Thar के बाद Bolero और Scorpio N को भी मिलेगी इलेक्ट्रिक अवतार, Mahindra ने किया बड़ा ऐलान

हालांकि यह आंकड़ा दुनिया भर से है और इससे यह साफ स्पष्ट होता है कि, रॉयल एनफील्ड की ग्रोथ इंटरनेशनल लेवल पर हो रही है। आपको बता दें कि भारत के अलावा रॉयल एनफील्ड ने अपने हंटर 350 को इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, थाईलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली,यूरोप,यूनाइटेड किंगडम, अर्जेंटीना, कोलंबिया और मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बेच रही है। 

रॉयल एनफील्ड की कीमत की बात करें तो इस बाइक की शुरुआती कीमत डेढ़ लाख रुपए रखी गई है और इसके दो वेरिएंट कंपनी द्वारा लांच किए गए हैं। इस बाइक में आपको 349 सीसी का इंजन मिलता है यह J-platform पर आधारित है।

इस बाइक में आपको फाइव स्पीड गियर बॉक्स मिलता है और जो की इसमें 20 एचपी का इंजन भी लगाया गया है जो 27 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटा है।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले, UP अब Semiconductor और Microchip निर्माण का नया केंद्र बना

Yami Gautam के 8 करोड़ रुपये के 100 साल पुराने हिमाचली हेरिटेज होम की खूबसूरत झलक, 25 एकड़ में फैला ऑर्गेनिक गार्डन और ग्रीनहाउस

Kalyan में महिला सहकर्मी को अनुचित संदेश भेजने पर उप स्टेशन प्रबंधक पर FIR दर्ज

Adani Power और DGPC भूटान में लगाएंगे 770 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना