RP के प्यार में पड़ी Urvashi Rautela रखने जा रही है करवा चौथ का व्रत! लेटेस्ट पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

By एकता | Oct 12, 2022

बॉलीवुड की खूबूसरत अदाकारा उर्वशी रौतेला पिछले कुछ महीनो से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बड़े ही क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं। इन क्रिप्टिक पोस्ट की वजह से अभिनेत्री लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलम यह है कि उर्वशी के द्वारा शेयर किए गए सभी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अभिनेत्री के इन पोस्ट को देखकर उनका जमकर मजाक भी उड़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही नजारा 12 अक्टूबर यानी बुधवार को देखने को मिला, जब उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ताजा पोस्ट शेयर किया। अभिनेत्री के लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

इसे भी पढ़ें: टीवी स्टार Manraj Singh Sarma हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने शेयर किया अपना अनुभव

अभिनेत्री का मजाक उड़ाते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, 'बस कर, ऋषभ भाई को वर्ल्ड कप पर ध्यान देने दे'। एक अन्य ने कमेंट किया, 'उर्वशी जैसी प्यार में पड़ी लड़की को मैं डिज़र्व करता हूँ'। एक अन्य ने अभिनेत्री पूछा कि वह ऋषभ के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दीदी हम 15 साल से वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं, आप भी थोड़ा सा वेट कर लो'।

इसे भी पढ़ें: Nick Jonas के साथ 'डे आउट' पर निकलीं Priyanka Chopra, शेयर की रोड ट्रिप की रोमांटिक तस्वीरें

बता दें, इससे पहले भी उर्वशी रौतेला दर्दभरी शायरी के साथ कई पोस्ट शेयर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मांग में सिन्दूर लगाए एक तस्वीर शेयर की थीं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था 'प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिन्दूर से प्रिय कुछ नहीं होता!! सारी रस्म रिवाज़ के साथ चाहिए, उम्रभर का साथ पिया तुमसे!!'। अभिनेत्री की इस पोस्ट को भी लोगों ऋषभ पंत के साथ जोड़ा था और उनका खूब मजाक भी उड़ाया गया था।

प्रमुख खबरें

Gen Z पर BJP-RSS में मतभेद? दिपके बोले- मोहन भागवत आपके मेंटर हैं, उनकी बात सुनें

Game of Thrones के Jon Snow अब बनेंगे हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर! Kit Harington की हैरी पॉटर सीरीज में धमाकेदार एंट्री

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन

Kejriwal का BJP को चैलेंज: Punjab के 1000 Schools बनाम Gujarat के 1000 Schools, आओ करें तुलना