मुंबई में कंगना की रक्षा करेंगे आरपीआई के कार्यकर्ता: रामदास अठावले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2020

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत जब मुंबई पहुंचेंगी तो आरपीआई (ए) के कार्यकर्ता उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएंगे। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस पर टिप्पणी को लेकर रनौत की सत्तारूढ़ शिवसेना से तीखी ज़बानी जंग चल रही है। रनौत ने मुंबई की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तुलना की थी जिसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने अभिनेत्री से कथित रूप से शहर नहीं लौटने को कहा था। 

इसे भी पढ़ें: बौखलाहट में शिवसेना ने कंगना रनौत पर लगाया ड्रग्स कनेक्शन का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

रनौत ने कहा था कि वह नौ सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी और किसी में हिम्मत है तो उन्हें रोक ले। केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में कहा, रनौत बुधवार को जब मुंबई पहुंचेगी तो आरपीआई (ए) के कार्यकर्ता उन्हें सुरक्षा देने के लिए तैयार हैं। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें हवाई अड्डे के साथ-साथ उनके आवास पर भी सुरक्षा की पेशकश करेंगे। अठावले की पार्टी केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी है। शिवसेना की अगुवाई वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार पर हमला करते हुए अठावले ने कहा, रनौत ने मुंबई शहर की नहीं, बल्कि राज्य सरकार की आलोचना की थी। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा