Railway Jobs 2026: 10वीं पास के लिए 5349 पदों पर बंपर भर्ती, बिना Exam-Interview सीधी भर्ती

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 22, 2026

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। अगर आप दिन-रात सरकारी नौकरी के लिए मेहनत करते हैं, तो आपको बता दें कि, भारतीय रेलवे ने अप्रेंटिस के लिए भर्ती निकाली है। हाल ही में रेवले रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरु हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकता है। यहां आपको 1 साल के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। आइए आपको बताते हैं भर्ती संबंधित पूरी डिटेल्स।

- इच्छुक व्यक्ति को 50% अंकों के साथ 10वीं पास

- NCVT के मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

आयु और आवेदन फीस

इच्छुक उम्मीदवार को कम से कम 15 साल की उम्र से लेकर अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। वहीं, एससी/एसटी वाले लोगों को 5 साल की छूट मिलेगी। इसके अलावा, ओबीसी वाले उम्मीदवारों को उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी। पीडब्ल्यूडी वाले अभ्यर्थियों 10 साल की छूट मिलेंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस को 100 रुपये फीस शुल्क भुगतान करना है। वहीं, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी,महिला के लिए आवेदन फीस निःशुल्क है।

सिलेक्शन प्रोसेस 

- मेरिट बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग

- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

कैसे करें आवेदन?

- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाएं।

- अब होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।

- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।

- जब रजिस्ट्रेशन हो जाए, तो इसको लॉग इन जरुर करें।

- इसके बाद आप फीस जमा कर सकते हैं।

- आखिर में आप फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

खौफनाक: बस्ती में रसगुल्ला खाने पर 11 साल के मासूम को जलते तंदूर में फेंका, हालत नाजुक

Kerala Student Suicide: BDS छात्र Nitin Raj की मौत पर बवाल, ABVP की शिकायत पर एक्शन में कमीशन

West Bengal में फर्जी पत्रकार कांड? सुवेंदु का दावा- TMC कार्यकर्ताओं को I-PAC दे रहा Press ID

T20 world Cup 2026 में हुई थी मैच फिक्सिंग! ICC की रडार पर CAN vs NZ मैच