कृषि संस्थानों को ड्रोन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा: कृषि मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

नयी दिल्ली,  सरकार आईसीएआर संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों को ड्रोन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये तक का अनुदान देगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस फैसले के गुणवत्तापूर्ण खेती को बढ़ावा मिलेगा तथा ड्रोन के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इस क्षेत्र के हितधारकों के लिए ड्रोन तकनीक को किफायती बनाने के दिशानिर्देश जारी किए हैं।

बयान के मुताबिक कृषि मशीनीकरण पर उप मिशन (एसएमएएम) के दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है, जिसमें कृषि ड्रोन की लागत का 100 प्रतिशत तक या 10 लाख रुपये, जो भी कम हो, अनुदान के रूप में दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि यह धनराशि कृषि मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थानों, आईसीएआर संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों को ड्रोन की खरीद के लिए अनुदान के रूप में दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत