आदिवासी व्यक्ति को गोली मारने वाले भाजपा विधायक के बेटे पर 10,000 रुपये का इनाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

सिंगरौली (मप्र)। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दो दिन पहले आदिवासी समुदाय के एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर फरार होने वाले आरोपी तथा भाजपा विधायक के बेटे के बारे में सूचना देने वाले को 10,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य (40) ने मोरबी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बृहस्पतिवार की शाम आदिवासी समुदाय के सूर्य कुमार खैरवार को कथित तौर पर गोली मार कर घायल कर दिया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सत्ता के लिये हिंदुत्व का इस्तेमाल करती है, हमें सच्चे हिंदुत्व को बचाने की जरूरत है : अखिलेश

सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी ने बताया, ‘‘शुक्रवार शाम को आरोपी विवेकानंद की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 10,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम (पिछले साल 20 जुलाई की गोलीबारी की घटना में) विवेकानंद की जमानत रद्द कराने के लिए सोमवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर करेंगे।’’ पुलिस के अनुसार, पिछले साल 20 जुलाई को मोरबा पुलिस थाना इलाके में विवेकानंद ने वन रक्षक संजीव शुक्ला को कथित तौर पर पीटा था और उसे डराने के लिए गोली भी चलाई थी।

प्रमुख खबरें

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह

GST काउंसिल की बैठक में हुए कई बड़े फैसले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

Rahul Gandhi के प्रदर्शन का समर्थन करने पर घिरे CM Satheesan, Kerala BJP ने मांगा इस्तीफा

Allahabad High Court ने शुरू किया Mediation अभियान, 31 दिसंबर तक सुलझेंगे लंबित केस