कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 200 करोड़ कैश बरामद, BJP बोली- मोहब्बत की दुकान पर भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा है

By अंकित सिंह | Dec 08, 2023

शुक्रवार को ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े कई ठिकानों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई। आयकर विभाग बुधवार (6 दिसंबर) से पड़ोसी राज्यों में साहू के परिसरों पर छापेमारी कर रहा था। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी। सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की गई, जहां से ज्यादातर नकदी बरामद की गई। अन्य स्थानों पर संबलपुर, बोलांगीर, टिटिलागढ़, बौध, सुंदरगढ़, राउरकेला और भुवनेश्वर में छापे मारे गए। वहीं, नोटों की गिनती अभी भी जारी है। 

भाजपा के गौरव भाटिया ने कहा कि घमंडिया गठबंधन दीमक की तरह हमारे देश की अर्थव्यवस्था, समाज, नागरिकों के अधिकारों को खा रहा है। कांग्रेस, आप, टीएमसी जैसी पार्टियां आज भ्रष्टाचार, लूट-खसोट व कमीशनखोरी का पर्याय बन गई हैं। आश्चर्य की बात ये है कि इस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे चुप हैं। उन्होंने कहा कि पांच प्रदेशों के चुनाव में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ा मुद्दा था और भाजपा ने इसे जोर शोर से उठाया। एक तरफ घमंडिया गठबंधन की भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी की गारंटी है कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर देंगे और जनता की पाई पाई वसूलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Congress MP के ठिकानों पर मिला कुबेर का खजाना, PM बोले- जनता से लूटे गए पैसे की पाई-पाई लौटानी होगी, यह मोदी की गारंटी है

जब्त किए गए पैसों की गिनती में बैंक स्टाफ के साथ 30 से ज्यादा अधिकारी शामिल थे। मुद्राओं को गिनने के लिए आठ से अधिक गिनती मशीनों का उपयोग किया जा रहा था। मतगणना क्षमता बढ़ाने के लिए तीन और मशीनें मंगाए जाने की संभावना है। मुद्रा से भरे लगभग 150 पैकेट अब तक बोलांगीर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ले जाए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Reliance-HDFC की Ranking गिरी, MSCI Index में AI Stocks के आगे पिछड़े भारतीय दिग्गज

Tech Sector में फिर बड़ी छंटनी, US की Opendoor ने 250 कर्मचारियों संग India को कहा अलविदा

रिकॉर्ड 6th World Cup खेलेंगे Messi-Ronaldo, Bhaichung Bhutia बोले- इनका दबदबा अब भी कायम

आज रात ईरान पर होगा बहुत बड़ा हमला? ट्रंप की सीधी धमकी, तेल भंडारों पर भी कब्ज़े का ऐलान