By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2023
राजस्थान सरकार ने प्रतापगढ़ में ‘पीपलखूंट हाइलेवल कैनाल’ के लिए 2,000 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस परियोजना से 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जिले में ‘पीपलखूंट हाइलेवल कैनाल’ के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस योजना से जिले के 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।