केजरीवाल का आरोप, भाजपा शासित नगर निगम में 2500 करोड़ का हुआ घोटाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भाजपा शासित नगर निगमों में 2,500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए इसे राष्ट्रमंडल खेल घोटाले से भी बड़ा बताया। दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इमारतों के लिए आवश्यक अनुमति देते समय नगर निगमों में हर साल 5,000-10,000 करोड़ रुपये के घोटाले होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह बेहद दुखद दिन है क्योंकि हम एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) में हुए सबसे बड़े घोटाले की बात कर रहे हैं। 2,500 करोड़ रुपये का घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाले से भी बड़ा है। यहां तक कि सड़कों पर भी लोग एमसीडी में भ्रष्टाचार की बात करते हैं और वहीं लोग दिल्ली सरकार के ईमानदार होने की बात भी करते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण