बिहार: रातों-रात दो स्कूली छात्रों के खाते में आए 960 करोड़ रुपए, खाता चेक कराने वाले लोगों की लगी लाइन

By अंकित सिंह | Sep 16, 2021

बिहार के कटिहार से अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां दो स्कूली बच्चों के बैंक अकाउंट में रातों-रात अचानक 960 करोड़ों रुपए आ गए। इतनी बड़ी धनराशि ट्रांसफर होने के बाद अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए। वहीं, जब इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वह अपना बैंक अकाउंट चेक कराने बैंक पहुंचने लगे। इस वजह से बैंक में लंबी लाइन लग गई। 

खगड़िया में भी आया था ऐसा मामला

आपको बता दें कि इससे पहले भी बिहार के खगड़िया में एक शख्स के खाते में गलती से 5.50 लाखों रुपए आ गए थे। इसके बाद इस शख्स ने मोदी सरकार से मिली सहायता समझकर खर्च भी कर दिया। बाद में जब बैंक अधिकारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने शख्स को पैसे लौटाने को कहा। लेकिन शख्स ने साफ तौर पर पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। फिलहाल बैंक अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 

प्रमुख खबरें

देशभर में Paper Leak प्रदर्शन की FIR रद्द, Supreme Court के आर्टिकल 142 का उपयोग

Swara Bhasker ने पद्मावत की जौहर को बताया कायरता, भड़के लोग बोले- इतिहास का ज्ञान शून्य और संवेदनशीलता खत्म

एलडीएफ को कमजोर नहीं होने देगी भाकपा, बातचीत से सुलझेगा विवाद: बिनॉय विश्वम

Jammu-Kashmir में Medical Interns के Stipend बढ़ाने की मांग तेज, डॉक्टरों के प्रदर्शन के बाद Congress ने CM Omar को लिखा पत्र