कांग्रेस ने दलित नेता फूल सिंह बरैया को दिया धोखा, नरोत्तम मिश्रा ने कहा- क्यों उतारा दूसरा उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया को दूसरी वरीयता का उम्मीदवार बनाकर इस दलित नेता को धोखा दिया है। मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा कि कांग्रेस ने दलित नेता को धोखा दिया है। कांग्रेस ने दूसरा उम्मीदवार मैदान में क्यों उतारा, जब वह जानते थे कि दूसरी सीट जीतने के लिए उनके पास पर्याप्त विधायकों की संख्या नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19: मध्य प्रदेश में सुधर रहा आंकड़ा, वायरस की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की मौत 

इस स्थिति में राज्यसभा में निर्वाचन के लिए किसी भी उम्मीदवार को 52 मतों की जरुरत थी। बाकी बचे हुए 38 विधायकों के वोट से बरैया के जीतने की उम्मीद बहुत ही कम थी। मिश्रा ने आरोप लगाया, कांग्रेस शुरू से ही दलित विरोधी रही है। दिग्विजय ने पहले भी इसी तरह से आरक्षित वर्ग के नेता शिवभानु सोलंकी एवं जमुना देवी को (मुख्यमंत्री बनने से) रोका था। उन्होंने आरोप लगाया, अब दिग्विजय ने बरैया के साथ ऐसा किया है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे