चीफ इमाम से दिल्ली की मस्जिद में मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत, एक महीने में मुस्लिम बुद्धिजीवियों संग दूसरी बड़ी मुलाकात

By अभिनय आकाश | Sep 22, 2022

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। यह बैठक अन्य समुदायों और धर्मों के प्रतिनिधियों के प्रति आरएसएस की चल रही पहुंच का हिस्सा है। आरएसएस के एक पदाधिकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एक मस्जिद में हुई बैठक समाज के एक क्रॉस सेक्शन के लोगों से जुड़ने के संघ के प्रयासों का हिस्सा है। दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में ये बैठक हुई। बैठक करीब एक घंटे तक चली। संघ प्रमुख ने रेखांकित किया कि भारत को आगे बढ़ने के लिए विभिन्न समुदायों और धर्मों के बीच एकता की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत