RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने कहा- भारत एक हिंदू राष्ट्र, बस कुछ लोग स्वार्थ के लिए मानते नहीं

By अंकित सिंह | Sep 01, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत एक "हिंदू राष्ट्र" है, सभी भारतीय हिंदू हैं और हिंदू सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने लोगों की अपेक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि संघ को सभी के बारे में चिंतित होना चाहिए। आरएसएस प्रमुख यहां 'दैनिक तरुण भारत' अखबार चलाने वाली कंपनी श्री नरकेसरी प्रकाशन लिमिटेड की नई इमारत 'मधुकर भवन' के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हिंदुस्तान (भारत) एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है और यह एक सच्चाई है। वैचारिक रूप से, सभी भारतीय हिंदू हैं और हिंदू का मतलब सभी भारतीय हैं। वे सभी जो आज भारत में हैं, वे हिंदू संस्कृति, हिंदू पूर्वजों और हिंदू भूमि से संबंधित हैं, इनके अलावा और कुछ नहीं।” 

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कहा था कि अब भारत विश्व को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई नहीं उतरा था, हमारे वैज्ञानिकों ने लंबे परिश्रम के बाद वहां सबसे पहले उतरने का सम्मान प्राप्त किया है। यह केवल देश के लिए ही नहीं, सारे विश्व की मानवता के लिए है।’’ भागवत ने कहा कि सारी दुनिया को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की दृष्टि से देखने वाला भारत विश्व को शांति और समृद्धि प्रदान करने की दिशा में अग्रसर हुआ है।

प्रमुख खबरें

Delhi के Seemapuri में इमारत गिरने से 3 की मौत, मलबे से 11 लोग निकाले गए

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया