आरएसएस प्रमुख Mohan Bhagwat ने विवाद के बीच आरक्षण का समर्थन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरक्षण को लेकर विपक्ष के हमले के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संगठन ने हमेशा संविधान के अनुसार आरक्षण का समर्थन किया है।

यहां एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का उल्लेख किया और कहा कि इसमें झूठा दावा किया गया है कि आरएसएस आरक्षण का विरोध करता है।

उन्होंने कहा कि जब से आरक्षण अस्तित्व में आया है, संघ ने संविधान के अनुसार आरक्षण का पूरी तरह समर्थन किया है। आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच छिड़े वाकयुद्ध के बाद भागवत ने यह टिप्पणी की है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि आरएसएस-भाजपा आरक्षण का विरोध करते हैं। आरएसएस प्रमुख भागवत ने पिछले साल नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है तब तक आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि भेदभाव समाज में व्याप्त है, भले ही यह दिखायी नहीं देता हो।

प्रमुख खबरें

Odisha की चार लोकसभा सीट और 28 विधानसभा सीट पर मतदान जारी

आइए हम सब अपना कर्तव्य निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें: Prime Minister Modi

Andhra Pradesh की 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी

Gujarat: दांडी तट पर एक ही परिवार के चार सदस्य समुद्र में बहे, तलाश जारी