वोट बटोरने के मकसद से राम मंदिर का मुद्दा उठा रहे हैं भागवत: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2017

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर मुद्दे को केवल इसीलिए उठा रहे हैं ताकि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए वोट बटोरे जा सके तथा देश के लिए चिंता का विषय बने मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने यहां संवाददाताओं के एक प्रश्न के जवाब में कहा कि अयोध्या विवाद उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है और उसका फैसला शीर्ष न्यायालय ही करेगा। वह जो भी फैसला करेगा वह ‘सर्वमान्य होगा।’

शर्मा ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश चलाने के लिए लोगों ने वोट दिया था। उन्होंने इस विषय को लेकर चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने दावा किया, ‘‘ चुनाव सामने है तो, ये विषय सामने आ गया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस वक्त देश को जवाब चाहिए कि करोड़ों रोजगार कहाँ गए? हमारी अर्थव्यवस्था क्यों चरमराई? हमारे बाज़ार क्यों टूटे, हमारे नौजवान क्यों हताश हैं? हमको ये जवाब पहले चाहिए।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘ यही हम कह रहे हैं कि ये (सरकार)असली विषय से भाग रहे हैं। जनता से जुड़ी हुई जो बुनियादी समस्याएँ हैं, उनसे भाग रहे हैं। ’’

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख भागवत ने कल कर्नाटक के उडुपी में विहिप नेताओं और विभिन्न साधु-संतों को ‘धर्म संसद’ में संबोधित करते हुए कहा था कि इस बात को लेकर कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसका निर्माण करेंगे। यह कोई लोकलुभावन घोषणा नहीं बल्कि हमारी आस्था का मामला है। यह नहीं बदलेगा।

प्रमुख खबरें

IPL का जलवा! KKR के लिए Blessing Muzarabani ने ठुकराया PSL, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Dubai के आसमान में दिखा Iran का ड्रोन अटैक, Financial Centre पर मलबा गिरने से हड़कंप

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी का जश्न शुरू, युजवेंद्र चहल समेत सभी ने लगाए ठुमके- Video

Iran के बाद अब नया मोर्चा? Pakistan-Afghanistan Border पर बढ़ा तनाव, Taliban का जोरदार पलटवार