तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे RSS प्रमुख, प्रांत पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की बैठक में होंगे शामिल

By प्रणव तिवारी | Mar 13, 2022

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर 20 मार्च को गोरखपुर आएंगे। अपने तीन दिवसीय प्रवास में संघ प्रमुख स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर 18 मार्च से कार्ययोजना बनाकर दायित्व वितरण किया जाएगा। संघ प्रमुख 22 की रात या 23 मार्च की सुबह गोरखपुर से प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: 11वें चरण की काउंटिंग के उपरांत योगी आदित्यनाथ भारी मतों से आगे, बुल्डोजर लेकर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे BJP कार्यकर्ता

संघ प्रमुख पांचवीं बार आ रहे गोरखपुर: संघ प्रमुख के तौर पर मोहन भागवत का गोरखपुर में यह पांचवां आगमन होगा। पहली बार वह कार्यकारी मंडल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर आए थे जिसमें देशभर के संघ के पदाधिकारी गोरखपुर में जुटे थे। दूसरी बार सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, तीसरी बार संस्कृति पब्लिक स्कूल और चौथी बार जनवरी 2020 में सरस्वती शिशु मंदिर बिलंदपुर खत्ता में आयोजित बैठक में शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk Health Update | सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, हालत स्थिर लेकिन निगरानी जारी

यूक्रेन में जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने घटना की कड़ी निंदा की

Connaught Place Violence Case | अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली में सुरक्षा सख्त, अर्धसैनिक बल तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके 84वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं