RSS प्रमुख का 4 दिवसीय एमपी दौरा, मालवा प्रांत की लेंगे बैठक

By सुयश भट्ट | Feb 19, 2022

भोपाल। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मोहन भागवत आज यानी शनिवार को उज्जैन पहुंचेंगे। यहां संगठन की नियमित बैठकों के साथ ही अलग-अलग सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें:इंदौर में बने एशिया के सबसे बड़े बायो-सीएनजी प्लांट का लोकार्पण आज, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण 

वहीं संघ प्रमुख इस्कॉन मंदिर परिसर में ठहरेंगे। और प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही संघ के वार्षिक कार्यों की समीक्षा करेंगे। इन 4 दिनों मेंं संगठन के काम और उसके भविष्य पर भी मंथन होगा। संघ द्वारा संगठन का विस्तार और शाखा को लेकर भी बैठक में चर्चाएं होंगी।

आपको बता दें कि भागवत संघ के मालवा प्रांत के सालाना दौरे के तहत उज्जैन पहुंचेंगे। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा संघ की नियमित बैठकों में क्षेत्रीय प्रचारकों तथा स्वयंसेवकों के साथ शामिल होंगे। इन बैठकों में कोरोना के कारण प्रभावित संघ शाखाओं को मजबूत करना, सामाजिक समरसता व एकात्मता, पर्यावरण, परिवार प्रबोधन आदि विषयों पर संवाद किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:सुंदरकांड पर सपा प्रत्याशी का घिनौना बयान, कहा- मेरी पत्नी सुंदर है और मैं... 

इसके साथ ही मालवा प्रांत में संघ के विस्तार की तीन वर्षीय कार्य योजना पर चर्चा होगी। भागवत संघ परिवार के संगठन ‘विद्या भारती’ के क्षेत्रीय कार्यालय ‘विक्रमादित्य भवन’ का उज्जैन में 22 फरवरी को लोकार्पण करेंगे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक