RSS ने Rahul Gandhi के Fascist Remark का दिया जवाब, भारत को पहले से ही हिंदू राष्ट्र भी बताया

By नीरज कुमार दुबे | Mar 14, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि भारत पहले से ही एक 'हिंदू राष्ट्र' है। उन्होंने कहा है कि हिंदू राष्ट्र एक 'सांस्कृतिक अवधारणा' है और इसे संविधान द्वारा स्थापित करने की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा के समालखा में आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के समापन अवसर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए होसबाले ने तमाम सवालों के जवाब भी दिये। राहुल गांधी के आरएसएस पर लगाये जा रहे आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जिम्मेदार राजनीतिज्ञ की तरह व्यवहार करना चाहिए। भारत में लोकतंत्र खतरे में होने संबंधी विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र असल में आपातकाल के समय खतरे में था। जब उनसे समलैंगिक विवाहों के संदर्भ में प्रश्न पूछा गया तो होसबाले ने कहा कि भारतीय समाज में विवाह एक संस्कार है और यह सिर्फ शारीरिक संबंधों का विषय नहीं है। होसबाले ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान संघ के आगामी लक्ष्यों को तो सामने रखा ही साथ ही संघ पर लगाये जाने वाले तमाम आरोपों का भी तथ्यों के साथ जवाब दिया।

प्रमुख खबरें

NSE की प्रस्तावित लिस्टिंग से भारतीय IPO बाजार मजबूत होगा, Unlisted Shares पर बढ़ेगा दबाव

UP Cabinet: बेसिक शिक्षा के 14,429 प्राथमिक स्कूल बनेंगे Smart School

BJP MLA Gajendra Daral पर दलित मंडल अध्यक्ष से मारपीट का केस दर्ज

UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के कथित सदस्य को Delhi High Court से मिली जमानत